मानपुर: अब बांधवगढ़ की कहानी शेक्सपियर की भाषा में,105 गाइड्स सीखेंगे इंग्लिश, अब जंगल की कहानी और बेहतर अंदाज़ में होगी बयां
Manpur, Umaria | Sep 7, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन को और अधिक प्रोफेशनल, प्रभावी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। बांधवगढ़ के गाइड्स अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से और अधिक आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में संवाद कर सकेंगे।इसी उद्देश्य से 21 दिवसीय इंग्लिश स्पीकिंग गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ 7 सितंबर से किया जा रहा है।