ग्राम सिंहपुर चाल्दा जल स्त्रोतो में किया क्लोरिनेशन
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया अभियान 01 जुलाई से 30 जुलाई के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड अशोकनगर के मार्गदर्शन में विकासखंड चंदेरी के ग्राम सिंहपुर चाल्दा में समस्त हैंडपंप और कुआं में क्लोरिनेशन किया गया एवं एफटीके द्वारा जल परीक्षण की ट्रेनिंग दी गई। इसमें सहायक यंत्री धर्मांशु दीक्षित,विकासखंड समन्वयक अविनाश गोस्वामी,केमिस्ट शहवाज खान,स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम विशाल यादव,ग्राम के सचिव सनमान यादव,स्कूल के शिक्षक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,आशा कार्यकर्ता एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
#ashoknagar