कुंडा: मानिकपुर में अंबेडकर जयंती को लेकर सीओ कुंडा ने की समीक्षा बैठक
क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने शनिवार शाम 4 बजे मानिकपुर थाने में आयोजकों और डीजे संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। सीओ ने सख्त निर्देश दिए कि नई परंपरा न डालें, निर्धारित मानकों में डीजे बजाएं और भड़काऊ गीतों से बचें। सुरक्षा हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।