सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मां परेशान
जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला का कहना है कि 16 अगस्त 2026 की रात उसकी बेटी घर में सो रही थी। रात के दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा।