प्रतापगढ़: कोतवाली देहात पुलिस ने बंधवा मोड़ तिराहा से हत्या और गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त नितिन कुमार को बंधवा मोड़ तिराहा के पास से शुक्रवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर गत वर्ष मुल्लापुर बाजार में बालक के अपहरण और हत्या सहित गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।