अटेर: पुलिस ने 19 दिन की मेहनत, 800 CCTV फुटेज खंगालकर विभाड़ी से आरोपी को गिरफ्तार कर डम्पर बरामद किया
Ater, Bhind | Sep 12, 2026 भिण्ड। थाना देहात पुलिस ने डम्पर चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा डम्पर राजस्थान के विभाड़ी से बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश में करीब 20 अपराध दर्ज हैं।