कोईलवर: ज्ञानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, तकनीकी सर्विलांस के सहारे अभियुक्त को दबोचा गया
21 मार्च 2026 को कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानपुर गांव में युवक रवि कुमार पिता- हरे राम राय की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कांड के मुख्य अभियुक्त सरोज कुमार राय पिता- मेही लाल राय को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए रविवार की दोपहर 3:00 जेल भेज दिया गया।