मंडी: विधायक निधि का रोना ना रोए भाजपा: कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष विजय पाल सिंह
Mandi, Mandi | Jan 26, 2024 मंडी में शुक्रवार को कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर विधायक निधि को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आर्थिक तंगी से गुज़र रहा हैं। बावजूद उसके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरे प्रदेश में एक सम्मान विकास कार्य कर रहे हैं और देर सवेर विधायक निधि भी जारी हो रही है। भाजपा फिर भी विधायक निधि का रोना रो रही है, जो सही नहीं है।