ईचागढ़: दुबराजपुर के पास लोहा लदा मालवाहक पलटा, चालक घायल
ईचागढ़ थाना क्षेत्र में सिल्ली-रांगामाटी सड़क मार्ग पर दुबराजपुर के पास आयरन लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में चालक हल्के रूप से घायल हो गया।घटना रविवार देर रात की है।सूचना पर ईचागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।