टीकमगढ़: वृंदावन: तालाब के कैचमेंट एरिया पर अतिक्रमण, टूटी दीवारें, खेतों में बह रहा पानी
टीकमगढ़ तहसील में इस मानसून सीजन 730 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शहर के वृंदावन तालाब में पर्याप्त पानी आ रहा है। हालांकि तालाब के कैचमेंट एरिया में अवैध कब्जे और पक्का निर्माण से भराव क्षेत्र सिकुड़ गया है। अतिक्रमण की वजह से पानी नाले से बहकर खेतों में जा रहा है।