टीकमगढ़: दिगौड़ा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती, वाहन अस्पताल में रखवाया गया
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई घटना में तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि तीन लोग दिगौड़ा में टैक्सी से उतरे तो उन्हें एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए। टक्कर मारने वाले वाहन को थाने में रखवाया गया है। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।