टीकमगढ़: मवई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, सिर में चोट लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती
मवई गांव के पास मंगलवार को एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। घायल महिला का नाम माना लोधी निवासी इंद्र महोबा गांव बताया गया है। बताया गया कि महिला अपने परिजन के साथ बाइक से मवई गांव की ओर जा रही थी रास्ते में मवई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।