टीकमगढ़: रेलवे पुल के पास मिला एक व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरगुड़ा पंचायत में रेलवे पुल के पास बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान माडूमर निवासी 40 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी के रूप में हुई है। घटनास्थल पर एक बाइक मिली है इसके अलावा मृतक का मोबाइल तौलिया और चप्पल मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।