टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए
जिला मुख्यालय पर आज दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। इन शिविरों में सी.एम. हेल्पलाइन से प्राप्त आवेदनों सहित आम नागरिकों की व्यक्तिगत शिकायतें दर्ज की गईं।