ढीमरखेड़ा: उमरियापान में गौवंश की सुरक्षा के लिए रेडियम बेल्ट महाअभियान
उमरियापान में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड उमरियापान द्वारा 7 दिवसीय रेडियम बेल्ट महाअभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों में आए दिन घायल या मृत हो रहे आवारा गौवंश को सुरक्षित करना है प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह से गौसेवा को समर्पित है