ग्यारसपुर: ग्राम नोलई में करंट से किशोर की मौत, 21 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने एसपी से मांगा न्याय
ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नोलई में 14 जुलाई को करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजन मंगलवार दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने खेत मालिक और खेत में धान लगाने वाले लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि किशोर अपनी मां के साथ खेत पर गया था।