🚨 देवरिया में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा, 2 कुंतल पटाखे बरामद
देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध पटाखा बनाने के कारोबार का खुलासा हुआ। कसया-गोरखपुर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास एक मकान में छापेमारी के दौरान करीब 2 कुंतल निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे, 3 किलो बारूद, बत्ती और पटाखा बनाने का अन्य सामान बरामद किया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने हसनैन खान और अरमान खान को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Deoria #DeoriaNews #BreakingNews #पटाखा #PoliceAction #महुआडीह #अवैधपटाखा
Deoria, Deoria | Sep 23, 2026