चौसा: चौसा नगर पंचायत: स्थायी समिति में तीन नए सदस्य शामिल, दो सीटों पर चुनाव, एक निर्विरोध
Chausa, Buxar | May 29, 2026 नगर पंचायत चौसा की सशक्त स्थायी समिति का चेहरा शुक्रवार को हुए चुनाव के बाद बदल गया। नगर आवास विभाग के निर्देश पर हुए इस चुनाव में तीन नए सदस्य चुने गए। कुल 14 वार्ड पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया। दो सीटों पर हुए मुकाबले में छोटेलाल चौधरी ने आनंद रावत को 10-4 से हराया। वहीं रंजू कुमारी ने ललिता देवी को 9-5 मतों से मात दी।