टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने महिलाओं को सुरक्षा टिप्स दिए, अंजन लिंक और कॉल से सावधान रहने को कहा
साइबर अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से विशेष सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक में महिलाओं के साथ साइबर सुरक्षा पर विशेष चर्चा की। इस दौरान महिलाओं ने साइबर स्टॉल से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता हुई और विजेताओं को सम्मानित किया गया।