टीकमगढ़: तखा रोड पर बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
तखा रोड पर एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। युवक का नाम रवि अहिरवार निवासी अनंतपुरा बताया गया है। परिजन का कहना है कि युवक बाइक से तखा गांव से अपने गांव की ओर वापस आ रहा था रास्ते में तखा रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल ले जहां उसका उपचार किया जा रहा है।