टीकमगढ़: टीकमगढ़ में स्वयंसेवक संघ का गुणात्मक पथ संचलन, विधायक ने किया स्वागत
रविवार को दोपहर करीब 3 बजे स्वयंसेवक संघ का टीकमगढ़ में गुणात्मक पथ संचलन हुआ । पथ संचलन सर्किट हाउस टीकमगढ़ से होते हुए शहर के मुख्यमार्गों से किया गया ।संघ अधिकारियों ने बौद्धिक भी दिया। पथ संचलन का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक हरिशंकर खटीक और अन्य लोगों ने भाजपा कार्यालय के बाहर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।