टीकमगढ़: जिला अस्पताल में सुविधाओं और स्टाफ के रवैये को लेकर अटेंडर ने लगाए आरोप
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में सुविधा होने के बाद भी सुविधाएं मरीजों को मुहैया नहीं कराई जा रहीं है। गर्भवती महिला के पति ने आरोप लगाया है कि अल्ट्रासाउंड और सोनोग्राफी बहार से कराए जा रहे और बहार पैसा लगता जबकि जिला अस्पताल में फ्री सेवा उपलब्ध है। लेकिन मरीजों और उनके परिजनों को परेशान कर पीड़ित किया जा रहा है।