Public App Logo
जमुई: घोड़ा के आतंक से ग्रामीणों में फैली दहशत सेवानिवृत इंस्पेक्टर सहित आधा दर्जन लोग घा^य^ल, जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिरम्बा गांव में दो दिनों से भटक रहे घोड़े ने जमकर आतंक मचाया और सेवानिवृत इंस्पेक्टर और एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर हमला कर बुरी तरह ल^हू^लु^हा^न कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई। घा^य^लों में चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को निजी क्लिनिक ले जाया गया है। घायलों में सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा, रघुनंदन मिश्रा, भगवती देवी और अभिलाषा चंद्र समेत अन्य लोग शामिल हैं। घोड़ा किसका है, किस गांव से भटक कर आया है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है। #jamuitopnews #jamuiupdates #jamuiPolice #Lakshmipur #NHL #NFL #Crime - Jamui News