स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो युवक समेत बालक घायल..see more
खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के मानसी-बलहा पथ स्थित बलहा बस्ती के शिव मंदिर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दो युवक और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों और 112 की मदद से मानसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक की हालत नाजुक है।
घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
#Khagaria #Mansi #MansiNews #RoadAccident #BreakingNews #Balha #KhagariaNews #RoadAccidentNews #BiharNews #MansiPolice
Kahara, Saharsa | Aug 21, 2026