गुरूर: ग्राम भानपुरी स्थित एक खेत में अचानक 30 फीट तक धंस गई जमीन, केसिंग पाइप समा गई, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
Gurur, Balod | Jul 6, 2026 घटना से एक दिन पहले रविवार को ही खेत में ट्रैक्टर से मताई किया गया था। इसके बाद लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक यह जमीन धंस गई। दायरा लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में भी खतरे की आशंका बनी हुई है, फिलहाल राजस्व विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागो के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।