सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्तदान
रक्सौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, रक्सौल द्वारा गुरुवार को डंकन अस्पताल, रक्सौल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने किया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 25 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पार्वती तिवारी भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा, “रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा और मानवता के कार्य से जोड़ना युवाओं की सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। युवा शक्ति जब सेवा के लिए आगे आती है, तो समाज में बदलाव की नई ऊर्जा पैदा होती है।”
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा को संकल्प बनाकर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। हमारा प्रयास है कि जरूरत के समय रक्त की कमी के कारण किसी मरीज की जान न जाए। युवाओं को सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यों में निरंतर आगे आना चाहिए।”
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मदन पटेल ने कहा, “सेवा भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। रक्तदान जैसा पुनीत कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को मजबूत करता है। ऐसे अभियान लोगों को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।”
शिविर में जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, जिलामहामंत्री कमलेश कुमार, जिलाउपाध्यक्ष मदन पटेल, प्रशांत सूर्यवंशी, विजय कुमार कुशवाहा, दीपक कुमार सिंह, राहुल कुमार, आर्यन तिवारी, सन्नी यादव, शैलेन्द्र कुमार एवं इंद्रवेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों के लिए नियमित रक्तदान करने की अपील की गई।