डिंडौरी: भारतीय किसान संघ डिंडौरी ने किसानों की समस्याओं को लेकर शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा को ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान संघ डिंडौरी के पदाधिकारी और सदस्यो ने किसानो की मूलभूत समस्याओं के 6 सूत्रीय मांगो के निराकरण को लेकर एसडीएम ऎश्वर्य वर्मा को बुधवार दोपहर 3:00 मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा । भाकिसं के पदाधिकारी और सदस्यों ने नहरों कर मरम्मत पौधा रोपड़ किसानों को कृषि योजना लाभ मनरेगा का तत्काल भुगतान सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।