कांग्रेस को झटका देने के दावे पर सवाल, भाजपा में शामिल हुए लोगों की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर उठे सवाल
भाजपा नेता कांग्रेस को बड़ा झटका लगने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में वास्तव में कांग्रेस का कौन सा पदाधिकारी या सक्रिय कार्यकर्ता था? आरोप है कि भाजपा अपनी ही विचारधारा और संगठन से जुड़े लोगों को पार्टी में शामिल कराकर इसे कांग्रेस के लिए झटका बताने की कोशिश कर रही है।
सतपाल महाराज को पहले चौबट्टाखाल में अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच उठ रहे विरोध पर ध्यान देना चाहिए, जहां जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई है। कांग्रेस को झटका लगने के दावे करने से पहले भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर शामिल होने वालों में कांग्रेस का वास्तविक जनाधार वाला नेता या सक्रिय कार्यकर्ता कौन था?
Pauri, Garhwal | Nov 18, 2026