पोड़ैयाहाट: महुआ टांड़ में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव भी शामिल हुए
महुआटांड़ में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को आयोजन हुआ ।इसमें बतौर मुख्य अतिथि पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव शामिल हुए ।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोचार और गायत्री महामंत्र की गूंज के साथ हुई। प्रातः से शुरू हुआ कार्यक्रम अपराह्न तक चला । विधायक प्रदीप यादव ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और आहुतियां भी दीं।