कामडारा: बाकुटोली-बानो सड़क चौड़ीकरण तेज, ग्रामीणों में खुशी
Kamdara, Gumla | Aug 18, 2026 कामडारा के बाकुटोली मोड़ से बानो तक करीब 35 किलोमीटर पक्की सड़क के चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से यह काम मेसर्स विनोद जैन कंस्ट्रक्शन जशपुर द्वारा कराया जा रहा है। कार्य तय समय सीमा से पहले पूरा होने की संभावना है। सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को कम दूरी और कम समय में ओडिशा पहुंचने की सुविधा मिलेगी।