पंचायती राज चुनाव: गोगुंदा में यूथ कांग्रेस और NSUI का ग्राउंड पर 🗳️🔥
गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) की संयुक्त युवा ब्रिगेड पूरी ताकत के साथ मैदान में डटी हुई है। निगम चुनाव की तर्ज पर पंचायती राज चुनाव में भी कांग्रेस का युवा नेतृत्व और छात्र शक्ति दोनों पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं।
युवा कांग्रेस के हिमांशु चौधरी, डॉ. मोहित नायक, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ एवं गोपाल गायरी सहित यूथ कांग्रेस व NSUI कार्यकर्ताओं की टीम सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मोर्चा संभाले हुए है। दोनों युवा संगठनों के मजबूत जमीनी समन्वय और मतदाताओं के भारी उत्साह के चलते क्षेत्र में करीब 70% मतदान दर्ज किया जा चुका है। लोकतंत्र के इस महापर्व में यूथ कांग्रेस और NSUI का यह तालमेल चर्चा का विषय बना हुआ है।
#Gogunda #PanchayatiRajElection #YouthCongress #NSUI #YouthPower StudentPower CongressFamily ElectionUpdate GogundaNews VotingDay