🙏🚑 देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग!
☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 के अवसर पर संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान जिलाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) ने देव स्थित सूर्यकुंड परिसर में श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का औचक निरीक्षण किया।
🔹 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।
🔹 उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल एवं समुचित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।
🔹 साथ ही, स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी तत्परता, सजगता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
🙏 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता!
जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा देव कार्तिक छठ मेला-2026 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है।
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #AurangabadBihar #ChhathPuja #Healthcare #PublicSafety
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Health Department