बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी में स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताए गए बचाव के तरीके
बड़ीसादड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल इंद्रा कॉलोनी में गुरुवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। न्यायिक अधिकारी जयश्री मीणा ने छात्र-छात्राओं को विधिक सहायता, डिजिटल अरेस्ट, एडिटेड फोटो, ऑनलाइन गेमिंग और ओटीपी स्कैम जैसे साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताएं।