Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य - भोपाल के बोट क्लब पर निकाली गई विशाल नौका तिरंगा यात्रा - देशभक्ति गीतों से राष्ट्र भक्ति के रंग में रंगा पूरा माहौल - देश में पहली बार बना फ्लोटिंग तिरंगा - प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फल-फूल रहा लोकतंत्र भोपाल। 'मेरा रंग दे बसंती चोला..,' जैसे गीतों से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध बोट क्लब का माहौल देशभक्तिमय हो गया। 13 अगस्त को यहां जहां देखो, वहां तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दिया। धरती-जल-नभ, तीनों जगह तिरंगे के रंगों में रंगे नजर आईं। युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग-कनोइंग से ऐसे-ऐसे करतब किए कि लोग देखते ही रह गए। उन्होंने केनो सलालम शो के जरिये तिरंगे को सलाम किया। इतना ही नहीं, बोट क्लब पर देश में पहली बार तालाब के बीच फ्लोटिंग तिरंगा भी बनाया गया। मौका था स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर निकाली जा रही विशाल नौका तिरंगा यात्रा का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस यात्रा का न केवल शुभारंभ किया, बल्कि खुद भी नौका में बैठकर देश सेवा का संदेश दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज बोट क्लब पर अद्भुत आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र फल-फूल रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया के सामने अलग पहचान बनाई है। दुनिया का सबसे युवा देश भारत है। भारत अपने सामर्थ्य के साथ, अपनी क्षमता के साथ समृद्धि के मार्ग पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत संयोग है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अलग-अलग राज्य जन-कल्याण का काम कर रहे हैं। यूसीसी के साथ बड़े राज्यों में शामिल हो गया एमपी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमारे प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू होने जा रहा है। इसके साथ ही हमारा प्रदेश देश के बड़े राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य में समानता का पवित्र भाव आ गया है। यहां धर्मों के आधार पर व्यक्ति से व्यक्ति के बीच कोई अंतर नहीं होगा। क्या हिंदू-क्या मुस्लमान-क्या पारसी-क्या ईसाई, सभी के लिए समान कानून होगा। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी आजादी के साथ-साथ दुनिया में होने वाली हलचल को देखते हैं तो देश पर गर्व होता है। हमारी तीनों सेनाएं अद्भुत पराक्रम करती हैं। आज देश ने अभूतपूर्व सार्मथ्य हासिल किया है। युवाओं ने दिखाई संकल्प शक्ति सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज की जल में निकाली गई तिरंगा यात्रा अद्भुत है। हमारे खिलाड़ियों ने तिरंगा लेकर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। इसका रोमांच देखते ही बनता है। यह प्रदर्शन बताता है कि जीवन में समान समय नहीं रहता। संकल्प शक्ति समय के साथ चलती है। ये खिलाड़ी इसी तरह समुद्र में चट्टानी लहरों से टकराते हैं। जीवन-मृत्यु के संघर्ष के बीच अपने संकल्प-कौशल के बलबूते सिद्धता दिखाते हैं। आज देश और दुनिया देख रही है कि नौका के माध्यम से भी तिरंगा यात्रा होती है। आज प्रदेश का अद्भुत रिकॉर्ड बन रहा है। आज यहां चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा है। परमात्मा करे हमारे देश पर किसी की नजर न लगे। हमारा देश सर्वशक्तिमान हो-सामर्थ्यवान हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी देश को आगे बढ़ाएं और अमृत काल की ओर सक्षमता के साथ चलें। मैं इस तिरंगा यात्रा के लिए सभी को बधाई देता हूं।

Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 13, 2026

MORE NEWS

विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में शुरू हुई दो दिवसीय मतंगेश्वर जलाभिषेक यात्रा, खजुराहो में होगा महाजलाभिषेक

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में जन-कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर दो दिवसीय भव्य मतंगेश्वर जलाभिषेक यात्रा का शुभारंभ हो गया है। स्थानीय भाजपा विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में निकाली जा रही इस धार्मिक पदयात्रा की शुरुआत रविवार को स्वर्गेश्वर धाम मैदान से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
पुष्पवर्षा और जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
यात्रा के मार्ग में आने वाले विभिन्न गांवों और पड़ावों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। 'बोल-बम' और 'जय श्री महाकाल' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां स्थानीय ग्रामीण यात्रियों के लिए जल-पान और विश्राम की व्यवस्था कर रहे हैं।
सोमवार को खजुराहो पहुंचेगी यात्रा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा के दूसरे दिन यानी सोमवार सुबह 10 बजे यह पदयात्रा ग्राम पंचायत धवाड़ से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। विभिन्न ग्रामीण अंचलों से गुजरते हुए यह यात्रा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित अतिप्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।
मतंगेश्वर महादेव का होगा महाजलाभिषेक
खजुराहो स्थित मतंगेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पवित्र नदियों के जल से महाजलाभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस दौरान राजनगर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और अच्छी बारिश की मंगल कामना की जाएगी। जलाभिषेक यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल बना हुआ है।
जलाभिषेक यात्रा के दौरान विधायक अरविन्द पटेरिया ने एक किसान को खेत मे दवाई डालते देखा तो वे खुद उसके साथ फसल मे दवा डालने लगे उनकी ये उदारता देख लोग उनकी सराहना करने लगे।

विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में शुरू हुई दो दिवसीय मतंगेश्वर जलाभिषेक यात्रा, खजुराहो में होगा महाजलाभिषेक छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में जन-कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर दो दिवसीय भव्य मतंगेश्वर जलाभिषेक यात्रा का शुभारंभ हो गया है। स्थानीय भाजपा विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में निकाली जा रही इस धार्मिक पदयात्रा की शुरुआत रविवार को स्वर्गेश्वर धाम मैदान से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पुष्पवर्षा और जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण यात्रा के मार्ग में आने वाले विभिन्न गांवों और पड़ावों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। 'बोल-बम' और 'जय श्री महाकाल' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां स्थानीय ग्रामीण यात्रियों के लिए जल-पान और विश्राम की व्यवस्था कर रहे हैं। सोमवार को खजुराहो पहुंचेगी यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा के दूसरे दिन यानी सोमवार सुबह 10 बजे यह पदयात्रा ग्राम पंचायत धवाड़ से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। विभिन्न ग्रामीण अंचलों से गुजरते हुए यह यात्रा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित अतिप्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। मतंगेश्वर महादेव का होगा महाजलाभिषेक खजुराहो स्थित मतंगेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पवित्र नदियों के जल से महाजलाभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस दौरान राजनगर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और अच्छी बारिश की मंगल कामना की जाएगी। जलाभिषेक यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल बना हुआ है। जलाभिषेक यात्रा के दौरान विधायक अरविन्द पटेरिया ने एक किसान को खेत मे दवाई डालते देखा तो वे खुद उसके साथ फसल मे दवा डालने लगे उनकी ये उदारता देख लोग उनकी सराहना करने लगे।

Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 16, 2026

विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में शुरू हुई दो दिवसीय मतंगेश्वर जलाभिषेक यात्रा, खजुराहो में होगा महाजलाभिषेक

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में जन-कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर दो दिवसीय भव्य मतंगेश्वर जलाभिषेक यात्रा का शुभारंभ हो गया है। स्थानीय भाजपा विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में निकाली जा रही इस धार्मिक पदयात्रा की शुरुआत रविवार को स्वर्गेश्वर धाम मैदान से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
पुष्पवर्षा और जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण यात्रा के मार्ग में आने वाले विभिन्न गांवों और पड़ावों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। 'बोल-बम' और 'जय श्री महाकाल' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां स्थानीय ग्रामीण यात्रियों के लिए जल-पान और विश्राम की व्यवस्था कर रहे हैं।सोमवार को खजुराहो पहुंचेगी यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा के दूसरे दिन यानी सोमवार सुबह 10 बजे यह पदयात्रा ग्राम पंचायत धवाड़ से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। विभिन्न ग्रामीण अंचलों से गुजरते हुए यह यात्रा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित अतिप्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। मतंगेश्वर महादेव का होगा महाजलाभिषेक खजुराहो स्थित मतंगेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पवित्र नदियों के जल से महाजलाभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस दौरान राजनगर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और अच्छी बारिश की मंगल कामना की जाएगी। जलाभिषेक यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल बना हुआ है।जलाभिषेक यात्रा के दौरान विधायक अरविन्द पटेरिया ने एक किसान को खेत मे दवाई डालते देखा तो वे खुद उसके साथ फसल मे दवा डालने लगे उनकी ये उदारता देख लोग उनकी सराहना करने लगे।

विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में शुरू हुई दो दिवसीय मतंगेश्वर जलाभिषेक यात्रा, खजुराहो में होगा महाजलाभिषेक छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में जन-कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर दो दिवसीय भव्य मतंगेश्वर जलाभिषेक यात्रा का शुभारंभ हो गया है। स्थानीय भाजपा विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में निकाली जा रही इस धार्मिक पदयात्रा की शुरुआत रविवार को स्वर्गेश्वर धाम मैदान से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पुष्पवर्षा और जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण यात्रा के मार्ग में आने वाले विभिन्न गांवों और पड़ावों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। 'बोल-बम' और 'जय श्री महाकाल' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां स्थानीय ग्रामीण यात्रियों के लिए जल-पान और विश्राम की व्यवस्था कर रहे हैं।सोमवार को खजुराहो पहुंचेगी यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा के दूसरे दिन यानी सोमवार सुबह 10 बजे यह पदयात्रा ग्राम पंचायत धवाड़ से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। विभिन्न ग्रामीण अंचलों से गुजरते हुए यह यात्रा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित अतिप्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। मतंगेश्वर महादेव का होगा महाजलाभिषेक खजुराहो स्थित मतंगेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पवित्र नदियों के जल से महाजलाभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस दौरान राजनगर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और अच्छी बारिश की मंगल कामना की जाएगी। जलाभिषेक यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल बना हुआ है।जलाभिषेक यात्रा के दौरान विधायक अरविन्द पटेरिया ने एक किसान को खेत मे दवाई डालते देखा तो वे खुद उसके साथ फसल मे दवा डालने लगे उनकी ये उदारता देख लोग उनकी सराहना करने लगे।

Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 16, 2026

छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा से विधायक अरविंद पटेरिया के द्वारा क्षेत्र में निकाली विशाल जलाभिषेक यात्रा स्वर्गेश्वर धाम से मतंगेश्वर धाम तक निकल जा रही यात्रा

छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा से विधायक अरविंद पटेरिया के द्वारा क्षेत्र में निकाली विशाल जलाभिषेक यात्रा स्वर्गेश्वर धाम से मतंगेश्वर धाम तक निकल जा रही यात्रा

Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 16, 2026

छतरपुर राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले का छात्र छात्राओं ने किया घेराव,स्कूल की सड़क बनवाने की मांग

हिमांशु अग्रवाल
Times now नवभारत
छतरपुर

छतरपुर राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले का छात्र छात्राओं ने किया घेराव,स्कूल की सड़क बनवाने की मांग हिमांशु अग्रवाल Times now नवभारत छतरपुर

Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर चंदला नगर परिषद में हंगामा मिठाई न मिलने पर फूटा नागरिकों का गुस्सा

छतरपुर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर चंदला नगर परिषद में उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब समारोह में शामिल होने पहुंचे नागरिकों और बच्चों को मिठाई का वितरण नहीं किया गया। मिठाई न मिलने से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर परिषद प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भी प्रशासनिक लापरवाही देखने को मिली, जिससे बच्चों और आए हुए लोगों को निराश होना पड़ा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

स्वतंत्रता दिवस पर चंदला नगर परिषद में हंगामा मिठाई न मिलने पर फूटा नागरिकों का गुस्सा छतरपुर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर चंदला नगर परिषद में उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब समारोह में शामिल होने पहुंचे नागरिकों और बच्चों को मिठाई का वितरण नहीं किया गया। मिठाई न मिलने से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर परिषद प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भी प्रशासनिक लापरवाही देखने को मिली, जिससे बच्चों और आए हुए लोगों को निराश होना पड़ा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 15, 2026