मासलपुर: ड्रॉप आउट एवं शिक्षा, विद्यालय से वंचित बच्चों को प्रवेश दिलाने को लेकर अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न
जिला प्रशासन व एक्शनएड यूनिसेफ करौली द्वारा ड्रॉप आउट व शिक्षा, विद्यालय से वंचित बच्चों को पुनः प्रवेश दिलाकर शिक्षा, विद्यालय से जोड़ने को लेकर 24 जून से 13 जूलाई 2024 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है मासलपुर ब्लॉक में ड्रॉप आउट व शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः प्रवेश दिलाने को लेकर मंगलवार पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।