फरीदपुर: खटेली गांव में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड का खुलासा, 6 लोग गिरफ्तार; 20 मोबाइल और 44 बैंक कार्ड बरामद
ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को ज्यादा कमाई का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। भुता थाना क्षेत्र के खटेली गांव में पुलिस ने छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए अपनी असली पहचान छिपाते थे। अलग-अलग मोबाइल फोन में गेमिंग ऐप चलाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते और डिजिटल कॉइन के जरिए पैसों का ल