ज्ञानपुर: ज्ञानपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 48 हजार मामलों का सफल निस्तारण
ज्ञानपुर में लोक अदालत में दीवानी व आपराधिक मामलों से लेकर पारिवारिक, मोटर दुर्घटना दावे, एनआई एक्ट, बिजली विवाद और बैंक ऋण संबंधी मामलों को प्राथमिकता दी गई। न्यायिक अधिकारियों ने वादकारियों से संवाद कर समस्याएं भी सुनीं,इस सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी श्री अविनाश कुमार, श्री दीपक गौतम व श्री राजेश कुमार द्वारा विशेष योगदान दिया गया।