ज्ञानपुर: कोइरौना के चकिया में टोटो और मालवाहक ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, दो लोग घायल
कोइरौना थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास गुरुवार दोपहर टोटो और मालवाहक ऑटो की आमने-सामने टक्कर में टोटो पलट गया। हादसे में बनकट गांव निवासी शांति देवी (55) पत्नी हरिहरनाथ यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह टोटो से कटरा बाजार जा रही थीं। हादसे में टोटो चालक चंदन विश्वकर्मा व ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी है।