ज्ञानपुर: छेछुआ और डीघ में सीएमओ ने किया निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर चिकित्सकों और कर्मियों का वेतन रोका
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने शनिवार को छछुआ, गजाधरपुर और सीएचसी डीघ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एलटी सुपरवाइजर अमरजीत द्वारा सुपरविजन में रुचि न लेने पर उनका सात दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया। वहीं डीघ सीएचसी में महिला चिकित्साधिकारी के मुख्यालय पर निवास न करने और कार्यों में लापरवाही के पर कार्रवाई हुई।