ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में आयोजित जन चौपाल में पिछड़ा आयोग के सदस्य ने दी योजनाओं की जानकारी
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने शनिवार को ज्ञानपुर क्षेत्र के पुरानी बाजार फकीरान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित जन चौपाल में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं।