जमुई: रेलवे स्टेशन जमुई के पास ट्रेन से गिरकर एक महिला हुई घायल, रेल पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 8, 2024 जमुई रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की देर शाम ट्रेन से गिरकर एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को जमुई रेल पुलिस के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान काकन गांव निवासी प्रकाश पासवान की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।