जमुई: शिल्पा विवाह भवन में बसपा की बैठक,प्रदेश प्रभारी ने बिहार के सभी लोकसभा सीटों पर अकेली चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Jamui, Jamui | Mar 7, 2024 लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टी सक्रिय हो गए है। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई की बैठक शहर के शिल्पा विवाह भवन में आयोजित की गई। जिसमे केंद्रीय प्रदेश प्रभारी सुरेश राव ने पार्टी के पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव बिहार के सभी सीटों पर अकेली लड़ेगी। जिसकी तैयारी में जुट जाए।