जमुई: जावातरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, घायल दो महिलाओं को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 8, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के जावातरी गांव में आपसी विवाद को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से भी एक महिला घायल हुई है। घायल दोनों महिला को परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।