कोडरमा: मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण संपन्न
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, ऋतुराज के निर्देशानुसार आज अभियंत्रण महाविद्यालय, कोडरमा में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कोडरमा नगर पंचायत के सामान्य प्रेक्षक पंकज साव द्वारा किया गया।