समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि योजना अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने भवन प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदि की समीक्षा की।