उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंडवार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि की समीक्षा की।