कोडरमा: युवा वैज्ञानिक कुणाल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान, मस्तिष्क और आंखों की गतिविधि से चलेंगे उपकरण
जिले के झुमरी तिलैया स्थित गौशाला रोड निवासी मैकेनिकल इंजीनियर और युवा इनोवेटर कुणाल अम्बष्टा पुत्र संगीता अम्बष्टा एवं कौशलेश कुमार अम्बष्टा का सफर संघर्षों से भरा रहा. उन्होंने अपने महंगे रिसर्च प्रोजेक्ट की फंडिंग अपनी पॉकेट मनी और विभिन्न हैकाथॉन से जीती गई पुरस्कार राशि से की.