उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, पीएम जन-मन आवास योजना तथा पंचायत राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत संचालित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषक वाटिका निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।