समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इस माह के अंत तक डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।