दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे निजी सुरक्षा कर्मी अपने वेतन और न्यू रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांगे जा रहे हैं रुपए को लेकर काम बाधित कर दिया। इस संबंध में मंगलवार को दिन के 12: 30 बजे सुरक्षा कर्मी ने मीडिया को कई बातों की जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों का वेतन सही समय पर नहीं मिल रहा है और मिलता है तो काफी पैसा काट लिया जाता है।